तारानगर: साहवा पुलिस ने ऑपरेशन ‘म्यूल हंटर’ के तहत साइबर फ्रॉड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, ₹22 लाख के लेनदेन का खुलासा
साहवा थाने के प्रकरण में जांच के बाद महेन्द्रनाथ पुत्र खींवनाथ, उम्र 26 साल, निवासी सारायण, थाना साहवा को आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महेंद्रनाथ के विभिन्न बैंक खातों में साइबर फ्रॉड से करीब 22 लाख रुपए का लेनदेन सामने आया है। पुलिस सभी संदिग्ध खातों का पूरा ब्यौरा खंगाल रही है और आरोपी के नेटवर्क की गहनता से जांच जारी है।