विदिशा नगर: जिला पंचायत कार्यालय के बाहर वार्ड 7 की सदस्य ने सामान्य सभा का किया बहिष्कार, पेयजल की मांग को लेकर दिया धरना
बुधवार दोपहर को जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक का बहिष्कार कर वार्ड नंबर 7 की जिला पंचायत सदस्य विनीता सहरिया ने कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बरेठ सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में पेयजल समस्या को दूर करने की मांग की है। उन्होंने बताया की 10000 से ज्यादा लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं।