झालरापाटन: झालरापाटन में विश्व अस्थमा दिवस पर कार्यशाला आयोजित, मरीजों को अस्थमा के आधुनिक उपचार इनहेलर तकनीक की जानकारी दी गई
झालरापाटन के राजकीय जिला चिकित्सालय (सैटेलाइट अस्पताल) में बुधवार दोपहर 3:00 बजे बजे विश्व अस्थमा दिवस पर एक उच्च प्रभाव श्वास रोग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों को अस्थमा के आधुनिक उपचार, आपातकालीन प्रबंधन और इनहेलर तकनीक के बारे में जानकारी दी गई।