बक्सर कोर्ट में गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में एक नामजद ने आत्मसमर्पण किया है। आत्म समर्पण करने वाला नामजद आरोपी ब्रह्मपुर थाना के बलुआ गांव का रहने वाला सर्वजीत साहनी उर्फ टिंगरी साहनी है। आरोपी ने गुरुवार को 2:30 बजे अपराह्न में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.