डग: मिश्रोली में नशे में धुत बाइकचालक ने राहगीर को मारी टक्कर, खाना खाकर घूमने निकला था राहगीर
Dug, Jhalawar | Jun 27, 2024 मिश्रौली में खाना खाकर रात्रि में घूमने निकले राहगीर को नशे में धुत बाइकचालक ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए भवानीमंडी चिकित्सालय लाया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी दीपक बारेठ को डिटेन कर लिया है। थानाधिकारी बजरंग लाल मीणा ने बताया कि घायल मोहन पांचाल का भवानीमंडी चिकित्सालय में उपचार जारी है, आरोपी को डिटेन कर बाइक जप्त कर ली है।