डग: ताई का खेड़ा में फॉल्ट ठीक करने पहुंचे विद्युतकर्मी से की मारपीट, थानाधिकारी ने एफआईआर की कॉपी देने से किया मना
Dug, Jhalawar | Jun 28, 2024 मिश्रोली थाना क्षेत्र के ताई का खेड़ा में फॉल्ट ठीक करने गए विद्युतकर्मी से ग्रामीणों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, जब पीड़ित मामला दर्ज कराने मिश्रोली थाने पहुंचा तो थानाधिकारी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एफआईआर की कॉपी देने से मना कर दिया साथ ही पीड़ित पर समझौता करने के लिए दबाव बनाया गया। कर्मचारियो द्वारा पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया गया