डग: डग कस्बे में निचले क्षेत्रों में पानी का हुआ भराव, अब तक हुई 100 एमएम बारिश
Dug, Jhalawar | Jun 28, 2024 डग कस्बे में गुरुवार शाम मौसम में अचानक ही अपना रुख बदल लिया और तेज हवाओं के साथ करीब 2 घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। जहां कस्बे के निचले क्षेत्र लोहार दरवाजे के पास पानी का भराव हो गया, जिसके चलते रहागीरों व वाहन चालकों को निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां बारिश से लोगों को गर्मी व तपन से राहत मिली तो वहीं बरसात के साथ ही बिजली कटौती कर दी गई।