हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिले के गोगामेडी में व्यक्ति से डकैती कर 3 लाख 50 हजार रुपए लूटने के मामले में 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जिले के गोगामेडी में गोरखटीला मंदिर के पास 4 साल पूर्व डकैती कर ₹350000 लूटने के मामले में पुलिस ने ₹5000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पूरा में भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।