बरेली: मेरठ में सड़क पर नमाज अदा करने के मामले में मौलाना शहाबुद्दीन का बयान आया सामने
मेरठ में सड़क पर नमाज अदा करने के मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है, कि सड़क पर नमाज पढ़ने इतना बड़ा जुर्म नहीं है। जिसको लेकर इस मामले को इतना तूल दिया जा रहा है ।इतना ही नहीं उसका वीजा और पासपोर्ट सहित सारे डॉक्यूमेंट बर्खास्त करने की बात भी मेरठ पुलिस कर रही है।