कैंट थाना पुलिस ने जाट रेजीमेंट के सामने से 100 किलो गौ मांस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया युवक शाहजहांपुर जनपद के कटरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए गुरुवार को आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।