बरेली: अलीगंज थाना क्षेत्र के रफियाबाद के युवक ने दबंगों पर बहन के साथ मारपीट का आरोप लगाया
अलीगंज थाना क्षेत्र के रफियाबाद के रहने वाले युवक ने दबंगों पर अपनी बहन के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत एसएसपी बरेली से की है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।