करनाल: करनाल में 15 ग्राम स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी बरामद
Karnal, Karnal | Aug 6, 2026 करनाल पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने थाना कुंजपुरा के गांव गीड से 15 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी इशकार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने नशा तस्करी की सूचना देने की अपील की है।