वारिसलीगंज: वारसलीगंज अस्पताल में लापरवाही का आरोप, एक युवक की मौत, डॉक्टर ने मृत्यु घोषित की लेकिन शव का पुर्जा नहीं बनाया गया
वारसलीगंज प्रखंड के अस्पताल पर लापरवाही का आरोप है, जहां 27 वर्षीय अभिषेक कुमार नामक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक के भाई का कहना है कि मेरा भाई घर से बाहर निकला था और गिरने के बाद उसे अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में बिना इलाज के ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। रजिस्ट्रेशन के लिए कहने पर और अधिक लापरवाही बरती गई।