हाटा: मथौली के वार्ड नंबर-16 में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मथौली कस्बे के वार्ड नंबर 16 घिवही हाटा कप्तानगंज मार्ग पर बीती रात एक 60 वर्षीय अज्ञात मंदबुद्धि के विकलांग वृद्ध की अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिसमें उसकी मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।