हाटा: अहिरौली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को विशुनपुर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने मंगलवार को एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मुकदमा नंबर 132/2018, मुकदमा अपराध संख्या 993/2015 धारा 363/366/370/370ए भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त विनोद सिंह उर्फ राजेश सिंह पुत्र छोटू उर्फ अम्बिका सिंह निवासी विशुनपुर थाना अहिरौली बाजार को गिरफ्तार किया।