हाटा: हाटा कोतवाली क्षेत्र के संतोषी हॉस्पिटल में झोला छाप डॉक्टर ने ली महिला की जान, अस्पताल संचालक अस्पताल छोड़ हुआ फरार
हाटा कोतवाली क्षेत्र के नाउमुंडा गांव निवासी आनंद सिंह की पत्नी नीलू 35 वर्षीय पेट दर्द की शिकायत पर इलाज कराने के लिए हाटा स्थित संतोषी हॉस्पिटल पर गई थी। जहां मौजूद झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा महिला का अबॉर्शन कर दिया गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की अस्पताल पर ही मौत हो गई।कुशीनगर सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया ने बताया की मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।