राजातालाब: विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण कराने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण और धर्मांतरण कराने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने शनिवार की शाम 6बजे कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि महिला नारी निकेतन /नारी संरक्षण गृह भेज दिया गया। मामला मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से जुड़ा है।