मड़ियाहू: मड़ियाहूं में विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
जौनपुर के मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने रविवार की सुबह करीब 9 बजे अपने जनसंपर्क कार्यालय पर जनसुनवाई कर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए।