सागर नगर: कॉरिडोर पर दो स्कूटरों की टक्कर, 2 लोग घायल
गोपालगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे कॉरिडोर पर दो स्कूटी आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में दोनों स्कूटी सवार घायल हो गए, जिन्हें नाबालिग बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तुरंत घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित किया और परिजनों को सूचना दी। बाद में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।