सीलमपुर: सीलमपुर :- जाफराबाद में हुई नाजिर हत्याकांड का वीडियो आया सामने, बीच गली में उतारा मौत के घाट,लोग देखते रहे तमाशा
उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में हुई 35 साल के नाजीर की हत्या का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग बीच गली में सरेआम नाजीर की चाकू से गोदकर हत्या कर देते हैं और कोई उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता. वीडियो से साफ हुआ है कि बदमाश इतने बेखौफ है कि वह बिना किसी डर और भय के घूम घूम कर नाजीर की हत्या कर दी.