सिकंदरपुर: नई दिल्ली स्थित संसद भवन में ओम बिड़ला से मिले पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय यादव
सिकन्दरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक संजय यादव ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में अभी भी बुनियादी सुविधाओं की कमी है।