प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में अफीम तोल जारी, 9वें दिन 241 किसानों की उपज तौली, 97 लाख से अधिक का भुगतान
प्रतापगढ़। इंदिरा कॉलोनी स्थित जैन दादाबाड़ी परिसर में चल रहे अफीम तोल कार्य के तहत नौवें दिन 20 गांवों के 241 किसानों की अफीम का तौल किया गया। जिला अफीम अधिकारी एच.एल. वर्मा ने बताया कि अब तक कुल 3429 किसानों की अफीम का तौल किया जा चुका है। इसके बदले 1214 किसानों को 97 लाख 12 हजार रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उप नारकोटिक्स आयुक्त क