चंदला बस स्टैंड पर शराबियों के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रविवार रात करीब 8 बजे सामने आए इस वीडियो में कुछ लोग उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।