मोहनपुर: कुंडा के चरकी पहाड़ी में तालाब में डूबने से किशोरी की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
कुंडा के चरकी पहाड़ी से तालाब में डूबने से किशोरी की मौत हो गई जिसके शव का रविवार के सुबह 11:00 बजे पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया ।इस संबंध में मृतिका किशोरी शोलीन मरांडी की फुआ सुहागिन बास्की ने बताया कि वह शादी के घर गई थी उसी क्रम में तालाब में नहाने एवं कपड़ा धोने के लिए चली गई थी उसी क्रम में वह पानी में डूब गई और उसकी मौत हो गई।