झांसी: झांसी में माकुइया की भाजी खाने से परिवार के 3 लोगों की बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान पिता की मौत, बेटा-बहू की हालत गंभीर
Jhansi, Jhansi | Jul 5, 2026 प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली में माकुइया की भाजी खाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तीनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पिता झल्लीराम की मौत हो गई। वहीं बेटे और बहू की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।