संडीला: कबीरपुर खमौली निवासी वारंटी अभियुक्त को कासिमपुर पुलिस ने 1 तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Sandila, Hardoi | Sep 29, 2024 कासिमपुर थाने में तैनात दरोगा अरविंद यादव सिपाही संजय व अकलेश ने जनपद उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के कबीरपुर खमोली निवासी हारुन पुत्र मुन्ना को पकड़ा है।पुलिस ने इसके पास से एक तमंचा एक कारतूस भी बरामद किया है। हारुन पुत्र मुन्ना चोरी आदि के एक मामले में वारंटी था। फिलहाल पुलिस ने मामले में लिखा पड़ी कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।