गुना नगर: घोसीपुरा: ₹200 के चश्मे के लिए दो दोस्तों में खूनी संघर्ष, एक ने दूसरे पर चाकू से किया हमला, पुलिस जांच जारी
गुना के घोसीपुरा इलाके में 200 रुपए के चश्मे को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपी युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने वाला एक युवक भी जख्मी हुआ है। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।