सुसनेर: जामुनिया रोड: सुमन गार्डन में बीजेपी के मंडल प्रशिक्षण का समापन, अंतिम दिन वक्ताओं ने दिए उद्बोधन
भाजपा द्वारा जामुनिया रोड़ पर सुमन गार्डन में चल रहे 2 दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का समापन आज मंगलवार दोपहर में राष्ट्रगान के साथ हुआ। जिसमें मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। अंतिम दिन तीन सत्र हुए। जिसमे वक्ताओं ने सम्बोधित किया। जिला प्रभारी जयदीप पटेल ने बूथ प्रबंधन एवं मन की बात विषय पर सम्बोधित किया।