लाडपुरा: किशोरपुरा क्षेत्र में बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Ladpura, Kota | May 31, 2024 किशोरपुरा पुलिस ने रास्ते के मामूली विवाद में बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट करने से मौत होने पर पुलिस ने जाँच के बाद हत्या के इस मामले में 2 आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि फरियादी युधिष्ठिर खटाना ने रिपोर्ट दर्ज करवायी थी कि उनके पिताजी 22 मई को मंदिर जा रहे थे कि उनके साथ मारपीट की गई।उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।