पुन्हाना: गांव बड़ेड के जंगलों से गो तस्करों के चंगुल से एक गोवंश को पुलिस ने करवाया आजाद, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Punahana, Nuh | Mar 25, 2024 गांव बड़ेड के जंगलों से गो तस्करों के चंगुल से एक गोवंश को पुलिस ने आजाद करवाया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुन्हाना थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि इत्तन पुत्र रज्जाक, सल्ली पुत्र इस्लाम और अब्बास पुत्र नसरू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।