छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 29 करोड़ के सड़क विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, 40 स्थानों पर लकड़ी के जैतखाम स्थापित होंगे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भण्डारपुरी धाम में 29 करोड़ से अधिक की तीन सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन किया और 40 स्थानों पर लकड़ी के जैतखाम स्थापित करने की घोषणा की। सतनामी समाज के विकास और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने सामाजिक समरसता एवं सतत विकास की बात कही। तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सतनामी समाज के लिए की गई योजनाओं का उल्लेख किया।