पिपरई प्रखंड में रविवार को शाम लगभग चार बजे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित हिंदू शौर्य यात्रा की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी राधारानी गार्डन में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग मंत्री दिलीप कुशवाह, सह मंत्री रामवीर सिंह यादव और जिला सहमंत्री संतोष शर्मा पहुंचे। वहीं जिला सह-संयोजक डॉक्टर दशरथ सिंह यादव मौजूद रहे ।