उज्जैन शहर: गुराड़ियासागा में लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में झड़प, घायल युवक का चरक अस्पताल में इलाज जारी
गुराड़ियासागा में पुराने लेनदेन के विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। जहां दोनों ओर से पत्थर और डंडे चले, वहीं करीब 15-20 लोगों ने एक युवक पर पीछे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।