मोतीनाला पुलिस ने NH-30 पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोककर भारी मात्रा में आज सोमवार की शाम 5 बजे पनीर बरामद किया है। राजस्थान के धौलपुर से छत्तीसगढ़ ले जाए जा रहे इस 16 क्विंटल पनीर के नकली होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर खाद्य विभाग को सूचित कर दिया है, जो फिलहाल पनीर के नमूनों की जांच कर रही है