उचकागांव: बिहार के कृषि मंत्री सह गोपालगंज जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा का मीरगंज में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
मीरगंज में मंगलवार को राजेंद्र चौक पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गोपालगंज जिले के प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री के मीरगंज आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।