बालोद: बालोद के हिस्से का प्रयास विद्यालय अब भी दुर्ग में, 8 एकड़ जमीन मिलने के बावजूद भवन नहीं बना, बाहर पढ़ेंगे 450 छात्र
Balod, Balod | Jul 4, 2026 बालोद जिले के विद्यार्थियों के लिए स्वीकृत प्रयास आवासीय विद्यालय का संचालन इस शैक्षणिक सत्र 2026 27 में भी जिले के बजाय दुर्ग से ही होगा। लगातार चौथे वर्ष भी जिले के छात्र-छात्राओं को अपने ही जिले के नाम पर संचालित विद्यालय में पढ़ाई के लिए दुर्ग जाना पड़ेगा। सबसे बड़ी वजह भवन निर्माण के लिए बजट का मंजूर नहीं होना है। दूसरी ओर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जिले