बीना: गणेशा नदी में अवैध खनन, माफिया लूट चुके हैं हजारों डंपर मिट्टी, खनिज विभाग की टीम खाली हाथ लौटी
Bina, Sagar | Jun 2, 2026 नौगांव इंडस्ट्रियल एरिया के पास बह रही गणेशा नदी अब अवैध खनन माफियाओं का नया अड्डा बन चुकी है। पिछले 15 दिनों से लगातार यहां मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली जा रही है। बिना किसी अनुमति के हजारों डंपर नदी से मिट्टी भर-भरकर बीना भोपाल रेलवे ट्रैक पर डाले जा रहे हैं। देखिए... नदी का यह हाल। जहां कभी पानी बहता था, वहां अब खदाने बन चुकी हैं।