लोहरदगा: कैरो थाना क्षेत्र के गारडीह में वज्रपात से महिला घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
कैरो थाना क्षेत्र के गारडीह निवासी रहीम अंसारी की पत्नी रूबी खातून अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी इसी क्रम में वज्रपात हुई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में रूबी खातून को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज शनिवार देर शाम 8:30 बजे चल रहा है।