औरैया: कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर कखावतू कॉलोनी के समीप मौरंग पलट रहे डंपर का टायर सड़क में धंसने से लगा लंबा जाम
सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे का कखावतू कॉलोनी के समीप डंपर मौरम पलट रहा था। मौरम पलटने के बाद जब वह अपने डंपर को आगे बढ़ने लगा तभी उसका पिछला पहिया सड़क में धस गया जिससे डंपर सड़क के बीचों बीच खड़ा हो गया। डंपर के खड़ा होते ही सड़क के दोनों और लंबा जाम लग गया। वहीं मामले की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई थी ।