हरदा: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई
Harda, Harda | Jan 24, 2025 संयुक्त कलेक्टर संजीव नागू ने आज कलेक्ट्रेट में अधिकारी कर्मचारियों को 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी । इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा तथा कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि मतदाता दिवस हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है और उसी दिन अधिकारी कर्मचारियों को मतदाता दिवस पर शपथ भी दिलाई जाती है।