चांदवा: दूधीमाटी स्कूल के छत का प्लास्टर गिरा,तीन बच्चियां घायल
चंदवा प्रखंड के लाधुप पंचायत अंतर्गत दूधीमाटी स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लंच टाइम के दौरान कक्षा में बैठे बच्चों के ऊपर अचानक छत का प्लास्टर गिर गया।जिससे तीन छात्राएं घायल हो गईं।जानकारी पंचायत समिति सदस्य बुधन गंझू ने गुरुवार की दोपहर करीब बारह बजे जानकारी दी।