जालौर: फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा सहित 4 सूत्री मांगों को ले जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे किसानों किया विरोध प्रदर्शन
Jalor, Jalor | Aug 28, 2024 जालोर में 2023 में बिपारजाय तूफान में हुई अतिवृष्टि से खरीफ की फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा सहित 4 सूत्री मांगों को लेकर किसानों ने जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम शंकरलाल मीणा को ज्ञापन सौंपा।किसान एकता संघ के अध्यक्ष पदमसिंह नौसरा ने बताया बिपरजॉय तूफान में अतिवृष्टि से खरीफ की फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिला।