चूरू: कोतवाली पुलिस ने फायरिंग प्रकरण में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Aug 27, 2024 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने होटल सनसिटी फायरिंग प्रकरण में मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। चुरु पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन में पुलिस थाना कोतवाली ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कोतवाली थाना पुलिस दोनों आरोपियों से प्रकरण को लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।