मोहनलालगंज: गोसाईंगंज में ज्वेलर्स को गोली मारकर लूट, बदमाश स्कूटी और गहनों से भरा बैग लेकर फरार
लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने ज्वेलर्स को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। अमेठी कस्बे निवासी सचिन सोनी मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और स्कूटी व गहने-रुपयों से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके पैर में गोली मार दी।