सरदारशहर: विप्र फाउंडेशन ने 250 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को अन्नदान किया, 8.75 क्विंटल अनाज बांटा
सरदारशहर। विप्र फाउंडेशन ने रविवार को जरूरतमंदों के लिए अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल के तहत 250 से अधिक परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम विप्र फाउंडेशन के देहात अध्यक्ष मांगीलाल सेवदा के माता-पिता रामी देवी और गणपत राम सेवदा की प्रेरणा से किया है।