कानपुर: मंधना में दशहरा मेला के दौरान जमकर हुई मारपीट
बिठूर के मंधना दशहरा मेला ग्राउंड में गुरुवार रात 11बजे कुछ युवकों ने मेला कमेटी के सदस्य अक्षत त्रिवेदी को बेल्ट से जमकर पीटा।मारपीट कर रहे एक युवक ने हाथ में पहना कड़ा अक्षत के सिर पर मार दिया,जिससे उसका सिर फट गया।अक्षत त्रिवेदी ने बताया कि उनकी ड्यूटी मेले में झूले के पास शांति व्यवस्था बनाए रखने की थी।