जहानाबाद: घर पर ही तैयार करें सस्ती और मजबूत नर्सरी, आसान तरीका जानें, बाहर से पौधे लाने की नहीं होगी जरूरत
जहानाबाद के विशेषज्ञ संजय कुमार के अनुसार, महंगे पौधे खरीदने के बजाय घर पर नर्सरी तैयार करना बेहतर है. इससे पैसे बचते हैं और पौधे अधिक मजबूत बनते हैं. उपजाऊ मिट्टी में गोबर खाद मिलाकर बारीक करें, फिर DAP और कीटनाशक मिलाएं. तैयार मिश्रण को पॉट्स में भरकर आसानी से पौधे उगाए जा सकते हैं. फिलहाल संजय कुमार के बताए गए तरीके की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।