चित्रकूट के मानिकपुर में शनिवार शाम 7 बजे ऑटो चालक सहसराम को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। रातभर तलाश के बाद रविवार सुबह 9 बजे मानिकपुर में उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की, परिजनों में कोहराम मचा है।