शिवगंज शहर में प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे का खतरा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर चाइनीज़ मांझे की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक के हाथ में चार टांके लगाए गए, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।