साहेबगंज: देवरिया थाना क्षेत्र के चैनपुर मगुराहा में टेम्पो एवं बोलेरो वाहन की टक्कर में घायल हुआ साहेबगंज निवासी 6 वर्षीय बालक
साहेबगंज थाना क्षेत्र के मकड़ी टोला निवासी मटुक माझी के 6 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार देवरिया थाना क्षेत्र के चैनपुर मगुराहा में टेम्पु एवं बोलेरो की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन द्वारा अंकित को सीएचसी साहेबगंज में भर्ती कराया गया। हादसे में अंकित की जांघ टुट गई है। प्राथमिक उपचार के बाद अंकित को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया।